फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda and Anurag Thakur may get seat in PM Modi cabinet.

मोदी कैबिनेट के लिए ये भी है प्रबल दावेदार

Sat, 08 Nov 2014 09:26 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda and Anurag Thakur may get seat in PM Modi cabinet.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द ही हिमाचल का चेहरा नजर आएगा। नौ नवंबर रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में हिमाचल प्रदेश को भी प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, लेकिन इसमें राज्य के किस कद्दावर नेता की लाटरी लगने जा रही है, यह तसवीर साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


वैसे पार्टी के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश के बेहद अनुभवी नेता शांता कुमार के नाम पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगठन और सरकार दोनों को मजबूत करना चाहते हैं, जिससे मिशन 2017 और 2019 को फतह करने में कोई अड़चन न आ पाए। इसको ध्यान में रखकर ही हिमाचल में किसी भी नेता को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, जिससे उसका लाभ भी प्रदेश भाजपा को आने वाले चुनाव में मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के जिन तीन नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है, उनकी अलग-अलग खूबियां और ड्रा बैक भी है। यही कारण है कि अभी केंद्रीय नेतृत्व कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। इतना तय है कि मोदी किसी भी ऐसे नेता को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं देने जा रहे, जोकि किसी भी तरह विवादित हो।

शांता पर भारी पड़ेगी उम्र

JP Nadda and Anurag Thakur may get seat in PM Modi cabinet.

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद शांता कुमार पर उम्र भारी पड़ सकती है। क्योंकि, नरेंद्र मोदी ने उम्र का जो फार्मूला तय किया है, उसमें शांता कुमार, भुवन चंद्र खंडूरी और मुरली मनोहर जोशी जैसे पुराने और अनुभवी नेता फिट नहीं बैठ रहे हैं।

'हिमाचल प्रदेश से एक व्यक्ति को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है, लेकिन यह कौन सा नाम होगा, यह बता पाना संभव नहीं है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सिफारिश जरूर की जाती है, लेकिन मंत्री पद के नाम पर अंतिम फैसला केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे।' - श्रीकांत शर्मा, भाजपा प्रभारी हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed