दार्जिलिंग की तर्ज पर शिमला में पर्यटकों के लिए शुरू होगी ज्वॉय राइड, ये रहेगा किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जिलिंग की तर्ज पर अब शिमला में भी रेलवे की ज्वॉय राइड शुरू होगी। रेलवे प्रबंधन ने सैलानियों की भारी मांग को देखते हुए शिमला और शोघी के बीच ज्वॉय राइड शुरू करने का फैसला लिया है। 11 जनवरी से 28 फरवरी के बीच शिमला और शोघी के बीच यह चलेगी।
शिमला और शोघी के बीच ज्वॉय राइड के तौर शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस गाड़ी चलाई जाएगी। इस गाड़ी में चेयर कार कोच होंगे। यह विशेष ट्रेन शिमला से शोघी की दूरी तय करने में करीब एक घंटे का समय लेगी।
सैलानी गाड़ी की ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकेंगे। शिमला से शोघी का एक तरफ का किराया 260 रुपये तय किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक अंबाला दिनेश शर्मा और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला प्रवीण गौड़ दिवेदी के आदेशों पर ज्वॉय राइड शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
यहां जानिए ज्वॉय ट्रेन का टाइम टेबल
रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि 11 जनवरी से ज्वॉय राइड शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, सैलानी ऑनलाइन भी गाड़ी में सीटों की बुकिंग कर सकेंगे।
ज्वॉय ट्रेन का टाइम टेबल
शिमला से रवानगी 12:45
शोघी पहुंचने का समय 01:50
शोघी से रवानगी 2:20
शिमला पहुंचने का समय 3:30