फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   journey of people who filed complaint with the police reduced 21 thousand kilometers, read the whole case

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वालों का कम हुआ 21 हजार किलोमीटर का सफर, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
journey of people who filed complaint with the police reduced 21 thousand kilometers, read the whole case
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पुलिस की एक अनूठी पहल से अपराध की शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों का 21 हजार किलोमीटर का सफर कम हो गया है। सामान्य तौर पर किसी भी अपराध की सूचना देने और एफआईआर दर्ज कराने के लिए लोगों को पुलिस थाने के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन प्रदेश के दुर्गम इलाकों को देखते हुए प्रदेश पुलिस ने रिपोर्टिंग पुलिस पोस्ट की व्यवस्था शुरू की थी। कोशिश थी कि शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को पुलिस थाने न जाना पड़े, बल्कि पास के क्षेत्र में पुलिस पोस्ट में ही उनकी शिकायत दर्ज हो जाए।

विज्ञापन


छह महीने पहले पुलिस ने रिपोर्टिंग पुलिस पोस्ट शुरू की थी। पुलिस की इस पहल से लोगों को लाभ हुआ। छह महीने में 790 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। बजट कमी थी, इसलिए सूबे की 120 से ज्यादा अस्थायी व स्थायी पुलिस पोस्ट में से सिर्फ 66 को ही रिपोर्टिंग किया जा सका। अब जनता के रिस्पांस के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस पोस्ट को रिपोर्टिंग बनाने के लिए सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


इन सुविधाओं से लेस होती है रिपोर्टिंग पुलिस पोस्ट
रिपोर्टिंग पुलिस पोस्ट में कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शिकायतकर्ता पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को शिकायत देता है। पुलिस कर्मी उसे स्कैन कर ई-मेल से संबंधित थाने में भेज देता है। थाने में एफआईआर दर्ज कर उसकी प्रति पोस्ट को मेल से भेज दी जाती है। पुलिस कर्मी एफआईआर का प्रिंट शिकायतकर्ता को देते हैं। वर्तमान में प्रदेश में 122 पुलिस थाने हैं। इसके अलावा 108 स्थायी और 32 अस्थायी पुलिस पोस्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं रिपोर्टिंग पुलिस पोस्ट के फायदे
ऊना जिले की ग्राम पंचायत छतरपुर के लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए करीब पंद्रह किलोमीटर दूर पुलिस थाना ऊना जाना पड़ता था। अब पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ में खुलने के बाद लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए महज एक किमी दूर जाना पड़ता है। पुलिस जिला बद्दी के पंझेरा के लोगों को पहले एफआईआर दर्ज कराने के लिए करीब 12 किमी दूर नालागढ़ जाना पड़ता था। अब ढाई किमी दूर पुलिस पोस्ट जोगों में एफआईआर दर्ज हो जाती है। 


सभी पुलिस पोस्ट में रिपोर्टिंग की सुविधा शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार की मुहर और बजट जारी होने के बाद सूबे में शिकायत दर्ज करने में लोगों को काफी आसानी होगी। - संजय कुंडू, डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed