फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Join hands campaign of Congress will start from January 26 in Himachal

HP Congress: हिमाचल में 26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Thu, 05 Jan 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 06:40 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस संदर्भ में 10 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Join hands campaign of Congress will start from January 26 in Himachal
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस संदर्भ में 10 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा विशेष तौर पर इस बैठक में शामिल होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब देश भर में कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन


इसके तहत सभी राज्यों में कांग्रेस देश की एकता और अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हाथ से हाथ जोड़ कर लोगों को आपसी प्रेम के लिए प्रेरित करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। 10 जनवरी को सुबह 11:00 बजे प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के सभी प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed