फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jogindernagar, only six members of two families, including the bride and groom, will perform the rituals of marriage.

हिमाचल: यहां वर-वधू सहित दो परिवारों के छह सदस्य ही निभाएंगे शादी की रस्में

Fri, 30 Apr 2021 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jogindernagar, only six members of two families, including the bride and groom, will perform the rituals of marriage.
वर और वधू पक्ष - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार और जिला प्रशासन की ओर से तय नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने का वर और वधू पक्ष ने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। वर-वधू सहित दोनों ओर छह सदस्य ही शादी की रस्में निभाएंगे। परिवार का यह निर्णय शादी समारोह में सरकार की बंदिशों को दरकिनार करने वाले उन लापरवाह आयोजकों के लिए सबक है, जो आदेशों की अवहेलना कर वैवाहिक स्थल में अनावश्यक भीड़ को एकत्रित कर संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन


जोगिंद्रनगर के निचला गरोडू पंचायत निवासी रूपेश सेन के बेटे सौरव मंडयाल की शादी पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब के निवासी इंद्रजीत की बेटी शीनम से तय हुई है। तीन से पांच मई के शुभ मुहूर्त में यह शादी बेहद सादगी से संपन्न होगी। इसमें दूल्हा पक्ष में पिता रूपेश सेन, उनकी बेटी इशानी और उनके एक नजदीकी मित्र शामिल होंगे। दुल्हन पक्ष से शीनम के साथ माता मीना, पिता इंद्रजीत और भाई संयम ही शामिल होंगे। बता दें कि शादी समारोह में अब मात्र 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे, लेकिन कई लोग नियम तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है कि प्रदेश में शादी समारोह में उमड़ने वाली भीड़ भी कोरोना संक्रमण के फैलाव का कारण बन रही है। इस पर सरकार की ओर से लगाई जा रहीं पाबंदियां सभी के लिए हितकारी हैं। इसलिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने शादी में परिवार के तीन सदस्यों ने ही शामिल होने का निर्णय लिया है। उधर, एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि लोगों को इस तरह सूक्ष्म शादियां करनी चाहिए, जिससे कोरोना महामारी की रोकथाम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed