फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jodha Akbar Salim Ravi Bhatia to star in russian tv series.

अब रूस में जलवा दिखाएंगे जोधा अकबर के सलीम

Mon, 16 Nov 2015 02:10 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
Jodha Akbar Salim Ravi Bhatia to star in russian tv series.

छोटे परदे के जोधा अकबर सीरियल में सलीम की भूमिका से पहचान पाने वाले रवि भाटिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए हैं। इंडोनेशियन सीरीज में भी बेहतरीन अदाकारी के बाद रवि भाटिया को रशिया के एक टीवी शो का ऑफर मिला है। वर्तमान में रवि भाटिया एक इंडोनेशियन सीरीज में लीड रोल में अभिनय कर रहे हैं। वह मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इंडोनेशियन सीरीज छह यूरोपियन देशों में प्रसारित हो रही है।

विज्ञापन


सभी देशों से रवि के अभिनय पर बेहतरीन फीडबैक मिल रही है। इसमें बेहतरीन अदाकारी के चलते रवि को रशिया के मॉस्को के एक टीवी शो का ऑफर मिला है। इंडोनेशियन सीरीज में काम के लिए एक साल का करार होने के कारण इस टीवी शो में काम करने को लेकर कुछ तय नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

कॉल सेंटर से लेकर टीवी सेलिब्रिटी तक का सफर

Jodha Akbar Salim Ravi Bhatia to star in russian tv series.

कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने पर रवि भाटिया और परिजन गदगद हैं। इंडोनेशियन सीरीज की शूटिंग इन दिनों जारी है। शूटिंग करीब पांच देशों में होगी। जोधा अकबर में सलीम की भूमिका में रवि के अभिनय को खूब सराहा गया है। वह बेस्ट डेब्यू में भी अन्य कलाकारों को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। छोटे परदे में आने से पूर्व रवि दिन में ऑडिशन और रात को कॉल सेंटर में कार्य करते थे।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में रवि भाटिया ने बताया कि जोधा अकबर सीरियल में बतौर सलीम की भूमिका निभाते हुए उन्हें दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। इसी सीरियल से पहचान मिली है। इंडोनेशिया में भी दर्शकों का प्यार बरकरार है। इसके चलते ही उन्हें रशिया के एक टीवी शो का ऑफर मिला है। वह इंडोनेशिया में रहकर भारत और हिमाचल को पल-पल याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed