हिमाचली युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। चंडीगढ़ की कंपनी चार जिलों के युवाओं को नौकरी देगी। कंपनी कस्टमर सेल्स स्पेशलिस्ट के 50 पद भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू लेगी। साक्षात्कार संबंधित जिला के रोजगार कार्यालयों में होंगे।
मोहाली (चंडीगढ़) की मैसर्ज यूरेका फोर्बस लिमिटेड कंपनी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों के युवाओं को नौकरी देगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता जमा दो, बीकॉम, बीटेक और आईटीआई रखी गई है। आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
मिलेगी इतनी सैलरी
कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 8 हजार रुपये मासिक वेतन देगी। साथ ही मेडिकल भत्ता, पीएफ की सुविधा भी दी जाएगी। यूरेका फोर्बस कंपनी ऊना में 17, हमीरपुर में 18, बिलासपुर में 19 और सोलन में 20 अगस्त को साक्षात्कार लेगी।
रोजगार अधिकारी हमीपुर वीपी राणा का कहना है कि चंडीगढ़ की यूरेका फोर्बस कंपनी 18 अगस्त को हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को बाद में कंपनी बुलावा पत्र जारी करेगी।