10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति अंग रक्षक के लिए राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भर्ती होने जा रही है। ये भर्ती 6 जनवरी को सिक्ख (मजहवी, रामदासिया, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को छोड़ कर) और जट श्रेणी के उमीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
मेजर संजय शर्मा, भर्ती चिकित्सा अधिकारी, निदेशक, भर्ती कार्यालय, हमीरपुर ने कहा कि भर्ती के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंग रक्षक की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
इसी तरह शैक्षणिक योग्यता 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना है। चयनित उम्मीदवारों को अच्छे वेतन के साथ पक्की नौकरी का मौका मिल रहा है।
ये योग्यताएं भी जरूरी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की लम्बाई 183 सैंटीमीटर और सिक्ख और जट श्रेणी से होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को भर्ती के समय 6 जनवरी, 2015 को प्रात: 8 बजे राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में पूर्ण प्रमाण-पत्रों सहित पहुंचना होगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को 10वीं उत्तीर्ण का प्रमाण-पत्र, आवास स्थान प्रमाण-पत्र (डोमीसाइल), जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र जा छह माह पुराना न हो, रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो, राशन कार्ड और एनसीसी/खेल प्रमाण-पत्र यदि उपलब्ध हों, साथ लाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नई दिल्ली दूरभाष नम्बर 011 23013952 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
केलांग में भी सेना की भर्ती
वहीं, लाहौल-स्पिति जिला के उम्मीदवारों के लिए सेना की खुली भर्ती रैली का आयोजन हैलीपैड ग्राउंड स्तींगरी केलांग में 9 से 11 अक्तूबर तक सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल एसडी माथुर ने दी।
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.) और सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर वर्ग के पदों के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कर्नल माथुर ने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी और सोल्जर लिपिक, स्टोर कीपर वर्ग के लिए 9 अक्तूबर को लाहौल-स्पिति जिलों के उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी।
इन्हीं दिनों इन क्षेत्रों के सेवारत सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध विधवाओं के पुत्रों, एनसीसी प्रमाण पत्र धारक तथा खेल प्रमाण पत्र धारक भी सम्मिलित होंगे। कहा कि कि सैनिक सामान्य ड्यूटी वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु भर्ती वाले दिन साढे 17 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता केवल दसवीं पास होना अनिवार्य है।
वहीं, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर के लिए उम्मीदवार की आयु भर्ती के दिन साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उर्तीण होना चाहिए तथा हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए।