फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs for iti diploma holder at mandi.

10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

Fri, 27 Mar 2015 03:59 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
jobs for iti diploma holder at mandi.

रोजगार की तलाश में भटक रहे प्रशिक्षित युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। आईटीआई मंडी में आगामी 30 मार्च को रोजगार के द्वार खुलेंगे। यहां आईटीआई परिसर में देश की एक नामी कंपनी कैंपस इंटरव्यू आयोजित करने जा रही है।

विज्ञापन


कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न 11 ट्रेड के लिए केवल पासआउट युवाओं का ही साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में छह माह या एक साल वाले कोर्स पासआउट युवा मान्य नहीं होंगे। देश की नामी वाहन निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी आईटीआई परिसर में प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका देगी। साक्षात्कार में केवल एनवीसीटी/एससीवीटी दो साल फुल टाइम कोर्स दसवीं या बारहवीं पास प्रशिक्षित युवा भाग ले सकता है।
विज्ञापन

ये प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं

jobs for iti diploma holder at mandi.

तीन साल से कम और फ्रेशर युवाओं का ही साक्षात्कार या लिखित परीक्षा ली जाएगी। कैंपस इंटरव्यू में पहले चरण के तहत टेस्ट के माध्यम से छंटनी की जाएगी। चयनित छात्रों का कंपनी प्रबंधन की ओर साक्षात्कार लिया जाएगा।

साक्षात्कार केवल फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, ऑटोमोबाइल, वेल्डर, पेंटर, पीपीओ, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई एडवांस केवल हीट इंजन और ऑटोमोबाइल ट्रेड के लिए लिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए पात्र सरकारी या प्राइवेट आईटीआई से पासआउट युवा को उम्र प्रमाण पत्र और आईटीआई का प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।

ये युवा ले सकते हैं हिस्सा

jobs for iti diploma holder at mandi.

18 से 26 वर्ष के युवा की कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे। चयनित पात्र युवा को कंपनी की ओर से 15,273 वेतन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिनमें वर्दी और जूते, कैंटीन सुविधा 50:50 पर, बोनस, शिफ्ट अलाउंस सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

इधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश ठाकुर ने कैंपस इंटरव्यू में युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। इसमें सभी युवा हिस्सा ले सकते हैं। मौके पर ही इन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed