फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job opportunity for youth: Employment fair on February 11 in Shahpur ITI

युवाओं के पास नौकरी का मौका: शाहपुर आईटीआई में 11 फरवरी को रोजगार मेला

Sat, 05 Feb 2022 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में 10 फरवरी, 2002 से 10 फरवरी, 2004 के बीच जन्म लेने वाले युवा भाग ले सकते हैं। इन्होंने 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ मेडिकल या नॉन मेडिकल में वर्ष 2021 में पास की हो।

विज्ञापन
Job opportunity for youth: Employment fair on February 11 in Shahpur ITI
रोजगार मेला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में बद्दी की नामी कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड 11 फरवरी को रोजगार मेला लगाएगी। मेडिकल या नॉन मेडिकल से वर्ष 2021 में 12वीं पास और 18 से 20 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार मिलेगा। कैंपस साक्षात्कार सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे। चयनित होने पर कंपनी टेक्निकल ट्रेनी के तौर पर नौकरी देगी। कंपनी चितकारा विश्वविद्यालय से फार्मास्युटिकल साइंसेज में बीएससी डिग्री करने का भी मौका देगी। चयनित युवा तीन कार्य शिफ्टों (ए, बी और सी) के साथ संचालन में तैनात किए जाएंगे। दो साल का छात्रावास रहना और कंपनी प्रायोजित स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की स्थायी नियुक्ति बद्दी यूनिट में होगी। 

विज्ञापन


आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में 10 फरवरी, 2002 से 10 फरवरी, 2004 के बीच जन्म लेने वाले युवा भाग ले सकते हैं। इन्होंने 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ मेडिकल या नॉन मेडिकल में वर्ष 2021 में पास की हो। बताया कि चयनित युवाओं को वार्षिक 1.60 लाख सीटीसी सैलरी मिलेगी। आईटीआई के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं, 12वीं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अलावा पैन, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हिमाचली प्रमाणपत्र (सभी ओरिजिनल और एक सेट छाया प्रति) और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed