फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job Opportunity: Campus interview on April 30 at ITI Shahpur, Kangra, the company will select 100 youth

नौकरी का मौका: कांगड़ा के आईटीआई शाहपुर में 30 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, 100 युवाओं का चयन करेगी कंपनी

Thu, 28 Apr 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Apr 2022 06:19 PM IST
सार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल ने बताया कि संस्थान में शनिवार को पंजाब की वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से इंजीनियरिंग ट्रेड के 100 युवाओं का चयन करेगी।

विज्ञापन
Job Opportunity: Campus interview on April 30 at ITI Shahpur, Kangra, the company will select 100 youth
कैंपस इंटरव्यू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल ने बताया कि संस्थान में शनिवार को पंजाब की वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से इंजीनियरिंग ट्रेड के 100 युवाओं का चयन करेगी। साक्षात्कार में उन युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और जिन्होंने आईटीआई मशीनिस्ट, पीपीओ, फिटर ऑटोमोबाइल व्यवसाय में आईटीआई की है। 

विज्ञापन


कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 11,850 रुपये तक सीटीसी सैलरी देगी। पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन सुविधा, परिवहन सुविधा, एक हजार रुपये अटेंडेंस बोनस और दो से ढाई घंटे ओवरटाइम लगाने की सुविधा भी देगी। प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि साक्षात्कार के दिन युवाओं को आवश्यक दस्तावेजों सहित आईटीआई शाहपुर पहुंचना होगा। साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने साल 2015 से 2021 के बीच आईटीआई का प्रशिक्षण लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed