फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair in hamirpur for recruitment on 1500 posts

निजी कंपनियों में रोजगार का मौका, 1500 पदों पर भर्ती

Mon, 02 Oct 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
job fair in hamirpur for recruitment on 1500 posts

निजी कंपनियों में रोजगार के द्वार खुले हैं। हमीरपुर के बड़ू में कल देश की बड़ी 29 कंपनियां 1500 पद भरेंगी। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से हमीरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निकल कॉलेज बडू एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी जयकांत सिंह ने बताया कि इस मेले में देश की 29 प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से 10वीं और इससे अधिक शिक्षित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। चयनित युवाओं को नौकरियों के लिए पत्र मौके पर दिया जाएगा। मेले में 1500 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


मेले में हजारों युवाओं के आने की संभावना है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षित युवाओं के अलावा स्कूल और कॉलेज के युवा भी इस मेले में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेले में आईटीआईटीज, कपड़ा उद्योग, रिटेल, स्वास्थ्य संबंधी, निर्माण क्षेत्र, कृषि उद्योग क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में जुबलीएंट फूडवकर्स, विप्रो, वालमार्ट, वर्धमान, टेलीपरफोर्मेंस, सुडेक्सो, गति, यूरेका फोर्बस भाग ले रही हैं।


जयकांत ने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम प्रदेश के कोने-कोने में स्किल इंडिया मिशन को पहुंचाने की दिशा में कार्यरत है। वर्ष 2022 तक राष्ट्रीय कौशल विकास निगम देश में 50 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य पर अग्रसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed