फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   joa it paper leak case hpssc hamirpur accused brother sister will appear in court today

पेपर लीक मामला: आरोपी भाई और बहन आज पेश होंगे कोर्ट में, एसआईटी ने 28 अप्रैल को किया था गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 May 2023 11:55 AM IST
सार

एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन
joa it paper leak case hpssc hamirpur accused brother sister will appear in court today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले दोनों पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

विज्ञापन


आरोपी बहन नीतू ने अपने भाई गोपाल को जेआए आईटी की परीक्षा में पास करवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे से प्रश्नपत्र हासिल किया था। लंबी जांच पड़ताल के बाद एसआईटी ने दोनों आरोपी भाई और बहन को गिरफ्तार किया।   वर्तमान में दोनों न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं, जिनकी न्यायिक हिरासत बुधवार को खत्म हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, मंडी फोरेंसिक साइंस लैब में जिन तीन आरोपियों संजीव कुमार, निखिल आजाद और नीरज कुमार के आवाज के सैंपल एकत्रित किए गए थे, उनकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed