फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JOA IT 817 Himachal Pradesh State Selection Commission declared the result

JOA IT 817 Result: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने घोषित किया परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Fri, 09 Aug 2024 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शुक्रवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 817 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
JOA IT 817 Himachal Pradesh State Selection Commission declared the result
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बहुचर्चित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 का परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया है। चार साल के लंबे संघर्ष के बाद स्वीकृत 1841 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कर उन्हें विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। हालांकि एससी वर्ग वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के 13 पद अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए हैं। जबकि भंग कर्मचारी चयन आयोग के पांच पदों को नहीं भरा गया है। रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक- हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन


पेपर लीक प्रकरण में संलिप्त पाए आठ अभ्यर्थियों के नतीजे को घोषित नहीं किया गया है। इन पदों को भी फिलहाल रिक्त रखा गया है। वहीं, परीक्षा परिणाम घोषित होने की सूचना मिलने ही राज्य चयन आयोग के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे अभ्यर्थी धरने से उठ गए। यह अभ्यर्थी पिछले 21 दिनों से यहां पर क्रमिक अनशन पर बैठे थे। पोस्ट कोड 817 के तहत अक्तूबर 2020 इस परीक्षा की विज्ञाप्ति किया गया था। 1867 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती की लिखित परीक्षा 21 मार्च 2021 हुई थी।
विज्ञापन




पहली जुलाई 2021 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। 15 जुलाई 2021 के बाद जैसे ही टाइपिंग टेस्ट शुरू हुए तो पोस्ट कोड 556 के अभ्यर्थियों के द्वारा हाइकोर्ट भर्ती परीक्षा पर स्टे ले लिया गया जिसके चलते टाईपिंग टेस्ट की परीक्षा रूक गई। 22 दिसंबर 2022 को पेपरलीक प्रकरण सामने या और पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी भी इसमें संलिप्त पाए गए। लंबी जांच के बाद प्रदेश सरकारी सब कैबिनेट कमेटी ने इस परीक्षा का नतीजा घोषित करने के नव गठित राज्य आयोग को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2024 के जून माह में दस्तावेजों की मूल्याकंन प्रक्रिया पूरी हुई जिसमें 5220 अभ्यर्थी शामिल हुए। दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। एक लाख 7 हजार 878 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था। टाइपिंग टेस्ट के लिए 19028 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। टाइपिंग टेस्ट से 9576 अभ्यर्थी उर्तीण हुए जिनमें से 5220 अभ्यर्थी दस्तावेजों के मूल्याकंन के लिए चयनित हुए। इन अभ्यर्थियों में से मेरिट के आधार पर 1841 अभ्यर्थियों को विभाग आवंटित कर अंतिम नतीजा घोषित कर दिया गया है।







पदों का ब्योरा
सामान्य अनारक्षित में 696, सामान्य ईडब्लयूएस में 261, सामान्य वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर 24, ओबीसी अनारक्षित के 304, ओबीसी बीपीएल के 62, ओबीसी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के 24, एससी अनारक्षित के 352, एससी बीपीएल के 54, एससी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के 13, एससी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन एक, एसटी अनारक्षित के 70, एसटी बीपीएल के 18, एसटी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर का एक पद भरा जाना था। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के चेयरमैन आरके पुरुर्थी ने कहा कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में पास हुए 1841 अभ्यर्थियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed