फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JOA Candidates Protest In Hamirpur One Candidate On Hunger Strike Is Suffering From Dengue

JOA Candidates Protest: अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 08:31 PM IST
सार

13 दिन से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर अभ्यर्थियों का अनशन जारी है। इसी बीच एक अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में आ गया है। 

विज्ञापन
JOA Candidates Protest In Hamirpur One Candidate On Hunger Strike Is Suffering From Dengue
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर बैठे अभ्यर्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठा एक अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में आ गया है। परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय के बाद 13 दिन से क्रमिक अनशन जारी है लेकिन परिणाम घोषित नहीं हो सका है। अनशन पर बैठा एक अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में आ गया है। यह अभ्यर्थी सिरमौर जिले से संबंध रखता है। अनशन के दौरान वह बुखार से ग्रसित हो गया। इसके बाद परिजनों ने उसे घर वापस बुला लिया। नाहन के अस्पताल में टेस्ट करवाने के दौरान उसे डेंगू से ग्रसित बताया गया। वह नाहन निजी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में विज्ञापित जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट आईटी पोस्ट कोड 817 का अंतिम परिणाम घोषित न होने के चलते अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन बुधवार को जारी रहा। एक सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाने का दावा करने के बावजूद भी 12 दिन बीतने के बाद आयोग परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। ऐसे में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

 

अभ्यर्थियों मनोज, सुशील, रेखा, राहुल का कहना है कि पहले वे शिमला में 36 दिन तक कड़ी ठंड में चौड़ा मैदान में बैठे रहे और अब फिर से जब चयन आयोग हमीरपुर ने तारीख पर तारीख दी जा रही है। बरसात में आयोग के बाहर बैठने के लिए युवा मजबूर हैं। उनके एक साथी डेंगू तक की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में निर्णय आ चुका है लेकिन आयोग परिणाम घोषित करने में बेवजह की देरी कर रहा है। बिना कोई कारण बताए अब तैयार किए गए परिणाम को घोषित करने के बजाए अभ्यर्थियों को बरसात के मौसम में आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थीं पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक नतीजा घोषित नहीं होंगे वह धरने पर बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed