{"_id":"69b81746326e2c005b091ee8","slug":"jharokha-coach-arrives-in-shimla-from-kalka-with-two-carriages-trial-successful-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: दो बोगियों के साथ कालका से शिमला पहुंचा झरोखा कोच, सफल रहा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: दो बोगियों के साथ कालका से शिमला पहुंचा झरोखा कोच, सफल रहा ट्रायल
Mon, 16 Mar 2026 08:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:14 PM IST
सार
रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने इसका निरीक्षण किया। ट्रायल के दौरान रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक की ढलान, तीखे मोड़ों और सुरंगों के बीच कोच के संचालन की जांच की।
विज्ञापन
शिमला पहुंचा झरोखा कोच।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोमवार को झरोखा कोच का ट्रायल किया गया। यह सफल रहा। ट्रायल में कोच को दो बोगियों के साथ कालका से शिमला तक चलाया गया। कोच रविवार रात करीब 8 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद सोमवार सुबह लगभग 10 बजे कोच को वापस कालका के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रैक की ढलान, तीखे मोड़ों और सुरंगों के बीच कोच के संचालन की जांच की। साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम, संतुलन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी परीक्षण किया। झरोखा कोच में तीखे मोड़ पर कलपुर्जों की आवाजें ज्यादा आती थीं, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। झरोखा कोच को कालका से शिमला के लिए सैलानियों की मांग पर स्पेशल बुकिंग पर चलाया जाता है। यह खास तौर पर पर्यटन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस कोच में बड़े कांच के पैनल और चौड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों को पहाड़ों, घाटियों, सुरंगों और हरियाली से भरे प्राकृतिक दृश्यों का भरपूर आनंद मिलता है।
विज्ञापन