फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   akshat became Captain of SPS school

अक्षत सिंह बने एसपीएस स्कूल कैप्टन

Thu, 03 Apr 2014 07:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Apr 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
akshat became Captain of SPS school

राजधानी के शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी में वीरवार को स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की स्टूडेंट काउंसिल में अक्षत सिंह को स्कूल के कैप्टन के रूप में शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


समारोह में कर्नल एसके सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुये। उन्होंने काउंसिल के सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। स्कूल की प्रार्थन सभा के दौरान ही परिसर मैदान में यह समारोह हुआ, जिसमें स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने सभी मौजूद छात्रों और नये चुने काउंसिल सदस्यों को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही स्कूल में इस तरह के पदों पर कार्य कर छात्र में नेतृत्व के गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिये चुने गए सभी छात्र अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भरपूर प्रयास करें। काउंसिल में चुने गए छात्रों में अक्षत ने स्कूल कै प्टन और के रूप में शपथ ली जबकि अन्य छात्रों में निशा अही और विशाल सिंह ने हास्टल कैप्टन, जूही शर्मा ने नेहरू हाउस कैप्टन, इशिता नेगी ने गांधी हाउस कैप्टन, अभिषेक सिंह नेगी ने पटेल हाउस कैप्टन अंकिता ठाकुर ने टैगोर हाउस के कै प्टेन के रूप में शपथ ग्रहण की।


वहीं, हिमानी शर्मा, अदित ठाकुर, जोतिश शर्मा और वैभव गौतम ने नेहरू, गांधी, पटेल और टैगोर हाउस के वाइस कै प्टन के रूप में शपथ ली। स्कूल की प्रधानाचार्या अनु शर्मा ने काउंसिल में चुने सभी छात्रों को पद संभालने पर बधाई दी। इस दौरान स्कूल के शिक्षक कि रण चौहान, साधना चौहान, ज्योति ठाकुर, राकेश शर्मा, आशा, श्वेता ठाकुर, कंचन वर्मा और अभिभावक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed