फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jewellery Business Decline due to Currency Change.

शादी के सीजन में भी सराफा बाजार में सन्नाटा, 80 फीसदी गिरा कारोबार

Fri, 11 Nov 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 11 Nov 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
Jewellery Business Decline due to Currency Change.

500 और 1000 के नोट पर लगी रोक के बाद शिमला के सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शादी- विवाह की खरीदारी के लिए गिने चुने लोग पहुंचे, लेकिन वे भी मायूस होकर लौट गए। भुगतान के लिए 100 रुपये के नोट न होने के कारण खरीदारी नहीं कर सके।

विज्ञापन


कारोबारी साफ कह रहे हैं कि 500 और 1000 के नोट नहीं लेंगे। चैक या डेबिट कार्ड से ही भुगतान कीजिए तभी बात बनेगी। कारोबारियों का कहना है कि भले ही यह फैसला पूरे देश के हित में है लेकिन यह कारोबार को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही दिन में कारोबार 70 से 80 फीसदी तक प्रभावित हुआ है। जिले भर से बागवान और किसान लोग शिमला में सोना और चांदी खरीदने पहुंचते हैं। सेब सीजन से कमाए गए पैसों से खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने का भाव दो दिन में 5 हजार चढ़ा

Jewellery Business Decline due to Currency Change.

एक ही दिन में सोने के भाव चार हजार रुपये तक बढ़ गए हैं। बीते रोज जहां सोना 29 हजार 700 तोला था। मंगलवार को बढ़कर 34 हजार रुपये प्रति तोला हो गया है। यह भी एक कारण है कि सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखने को नहीं मिली।

बुरी तरह से प्रभावित हुआ कारोबार : शैलेंद्र
ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और सत्या ज्वैलर्स के मालिक शैलेंद्र वर्मा का कहना है कि 500 और 1000 के नोट बंद हो जाने के बाद सराफा बाजार फिलहाल मंदा पड़ गया है। अपने साथ पांच सौ और एक हजार का कैश लाए ग्राहकों को खाली हाथ लौटाना पड़ रहा है।

कारोबार हुआ जीरो, चैक से ले रहे हैं भुगतान

Jewellery Business Decline due to Currency Change.

कारोबार हुआ जीरो : अतुल टांगरी
टांगरी ज्वैलर्स के मालिक और ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव अतुल टांगरी का कहना है कि कारोबार एक तरह से जीरो ही हो गया है। 500 और 1000 के नोटों वाले ग्राहकों को वापस भेजना पड़ रहा है।

चैक से ले रहे हैं भुगतान : गोपाल
हंस ज्वैलर्स के मालिक गोपाल कृष्ण का कहना है कि मंगलवार को दुकान बंद करने तक पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट ग्राहकों से बतौर भुगतान स्वीकार किए गए। लेकिन सुबह से भुगतान केवल चैक से ही ली जा रही है।  

पीएम के फैसले का स्वागत : कपिल महाशय
महाशय ज्वैलर्स के मालिक कपिल महाशय का कहना है कि पीएम मोदी के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन कारोबार को तगड़ा झटका भी लगा है। ग्राहक दुकानों में और दिनों की अपेक्षा कम आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed