{"_id":"5cd2dd37bdec22074909f29f","slug":"jbt-reached-school-in-drunken-state-in-chamba-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया जेबीटी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया जेबीटी, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 08 May 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच को पहुंची शिक्षा विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा की एक प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी नशे की हालत में पहुंच गया। जब नशा ज्यादा चढ़ गया तो वह बरामदे में लेट गया। शिक्षक के नशे की हालत में होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इस पर विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान लिए गए हैं। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है और इसे विभाग को सौंपा जाएगा। मामला शिक्षा खंड कियाणी में आने वाली एक प्राथमिक पाठशाला का है।
विज्ञापन
आरोप हैं कि छह मई को अध्यापक नशे की हालत में स्कूल पहुंच गया। स्कूल में तैनात दूसरा शिक्षक चुनावी ड्यूटी पर थी। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल के बरामदे में नशे की हालत में पड़े शिक्षक को उठाया और कुर्सी पर बैठाया।
विज्ञापन
मामले में जल्द की जाएगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के माध्यम से ही प्रशासन को यह जानकारी मिली। इसके बाद मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग चंबा की टीम को मौके पर भेजा।
मौके पर पहुंचे जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने स्कूल प्रबंधन समिति की आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक छह मई को स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा था।
जिला उप-शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर ली गई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षक पर नशे की हालत में स्कूल आने के आरोप लगाए हैं। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।