फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jaundice Hepatitis bacteria found in water sample of MC Shimla water supply

राजधानी के पानी में मिला ये बैक्टीरिया, संभल जाइए हो रहा है सेहत से खिलवाड़

Sat, 21 Jul 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Jul 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Jaundice Hepatitis bacteria found in water sample of MC Shimla water supply

शहर के पेयजल में पीलिया और शरीर के आंतरिक अंगों में इंफेक्शन फैलाने वाला बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। न्यू शिमला, फागली और संजौली के नार्थ ओक स्थित पेयजल टैंक से लिए पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। आईजीएमसी से मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन पेयजल टैंकों में पीलिया और इंफेक्शन फैलाने वाला सिट्रोबेक्टर बैक्टीरिया पाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के कई सार्वजनिक नलों के पानी में भी यह बैक्टीरिया मिला है। नाभा की तिब्बती कालोनी और संजौली चौक स्थित सार्वजनिक नल के पानी में भी बीमारियां फैलाने वाला बैक्टीरिया पाया गया है। उधर, चलौंठी के हैंडपंप और बावड़ी से लिए पानी के सैंपल भी फेल हो गए हैं।
विज्ञापन


इन दोनों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। संजौली रिजरवायर के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। वहीं, यूवी ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के बावजूद अश्वनी खड्ड स्थित ट्यूबवेल टू के अनट्रीटेड और ट्रीटेड पानी के सैंपल फेल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने जारी की एडवायजरी

Jaundice Hepatitis bacteria found in water sample of MC Shimla water supply

बरसात के दौरान शहर में गंदे पानी की सप्लाई से शहरवासियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। महीने के भीतर दूसरी बार पेयजल में ऐसे बैक्टीरिया के सामने आने के बाद निगम ने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एचआर ठाकुर ने कहा कि इन टैंकों से दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। कहा कि बरसात के मौसम में शहरवासी उबालकर ही पानी पीएं। कई बार सैंपलिंग में गलती हो जाती है। दोबारा लिए सैंपल की रिपोर्ट भी यदि ठीक नहीं आती है तो सप्लाई रोकी जा सकती है।

आईजीएमसी के विशेषज्ञों के अनुसार सिट्रोबेक्टर कोसरी बैक्टीरिया न सिर्फ पीलिया फैला सकता है बल्कि शरीर के आंतरिक अंगों में इंफेक्शन भी फैलाता है। कई बार क्लोरीनेशन के बावजूद पानी में यह बैक्टीरिया रह जाता है। ऐसे में पानी उबालकर ही पीएं।

महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए रोजाना सैंपलिंग कर रहे हैं। इनकी रिपोर्ट खराब आती है तो वहां दोबारा सैंपल लेते हैं। शहरवासी भी पानी उबालकर पीएं ताकि बरसात में बीमारियां फैलने का खतरा न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed