फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jaswan block Congress dissolved with immediate effect

विस चुनावः कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

Fri, 01 Dec 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Dec 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
jaswan block Congress dissolved with immediate effect

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भितरघात और निष्क्रियता जैसे आरोपों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का दौर चला हुआ है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरिंद्र सिंह मनकोटिया की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जसवां कांग्रेस ब्लॉक को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। 

विज्ञापन




शीघ्र ही नए ब्लॉक अध्यक्ष और नए ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण सिंह ठाकुर समेत सभी पदाधिकारियों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने दी है। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि जसवां परागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र मनकोटिया की ओर से शिकायत की गई है कि चुनाव के दौरान ये ब्लॉक कार्यकारिणी निष्क्रिय रही है। इससे पार्टी के प्रचार में बाधा पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारी का निष्कासन रद्द

jaswan block Congress dissolved with immediate effect

इसी वजह से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कार्रवाई की है। सुरिंद्र सिंह मनकोटिया पूर्व में कर्मचारी नेता रह चुके हैं। वे पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। 

सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले मनकोटिया को इस बार जसवां परागपुर से टिकट दिया गया था। कांग्रेस ने इस सीट पर भी एक नया प्रयोग किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर की ओर से निष्कासित एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव निगम भंडारी के निष्कासन को रद्द कर दिया है।

निगम भंडारी एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव हैं और उनका निष्कासन जिला कांग्रेस कमेटी के दायरे में नहीं आता है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed