{"_id":"629cfb1b722cb8131643c061","slug":"jassa-and-rohit-won-the-tractor-in-baba-kyalu-dangal-shimla-news-sml4111877182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा क्यालू दंगल में जस्सा और रोहित ने जीता ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा क्यालू दंगल में जस्सा और रोहित ने जीता ट्रैक्टर
विज्ञापन
गंगथ स्थित सिद्ध बाबा क्यालू जी महाराज के प्रसिद्ध वार्षिक महा दंगल में भिड़ते हुए पहलवान। संवा?
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसूर/गंगथ (कांगड़ा)। भारी रोमांच के बीच गंगथ का बाबा क्यालू जी महाराज दंगल रविवार को संपन्न हो गया। बड़ी माली के विजेता और उपविजेता जस्सा पट्टी और रोहित पटेल को ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरी माली में सिकंदर शेख महाराष्ट्र और प्रीतपाल फगवाड़ा को कार से नवाजा गया। इसके अलावा चारों विजेताओं के साथ कुश्ती लड़ने वाले उपविजेताओं को नगद इनामी राशि दी गई। लवप्रीत ,साहिल, मनजीत खत्री और रवि , मुनीश और बड़ा जस्सा , अंग्रेज़ और मिर्जा चारों विजेताओं को झंडी माली में मोटरसाइकिल दिए गए ।
रविवार को महादंगल का शुभारंभ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता रणवीर सिंह निकका ने किया। उन्होंने पहलवानों की हाथ जोड़ी करवा कर दंगल का आगाज किया । रविवार को गंगथ स्थित लखदाता मंदिर से अखाड़ा स्थल तक ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ बाबा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर परिक्त्रस्मा करते हुए जैसे ही अखाड़ा स्थल पर पहुंची तो पूरा परिसर बाबा जी के जयकारों से गूंज उठा। अखाड़ा स्थल पर बाबा जी पावन फेरी के साथ महादंगल का आगाज हुआ, जिसमें एक से बढ़कर एक देश और विदेश के नामी पहलवानों की कुश्तियों का मुजायरा दर्शकों को देखने को मिला । कमेटी की ओर से निक्का का भव्य स्वागत कर उन्हें बाबा जी का पवित्र सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया । रणवीर ने दंगल कमेटी को अपनी ओर से एक लाख की राशि प्रदान की । रणवीर ने चार दिवसीय इस महादंगल के सफल आयोजन के लिए और उसे चार चांद लगाने के दंगल कमेटी ,स्थानीय जनता और क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा
विज्ञापन
कि मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति और आपसी भाई चारे का
प्रतीक हैं । उन्होंने युवाओं से आह्वाहन किया कि वे नशों से दूर रहते हुए खेलों में आगे बढ़े और अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें । इस मौके पर केसीसी बैंक के चेयरमैन डाक्टर राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, जिप सदस्य संदीप दीपू , राहुल पठानिया, सभ्य लोहटिया , कमेटी प्रधान राजेश भल्ला , सुनील गुप्ता, सलामुद्दीन , राम गोपाल , सुभाष सेठी सहित हजारों की तादाद में दर्शक भी मौजूद रहे ।