फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Janshatabdi will run from Tuesday three passenger trains will remain canceled

Kisan Andolan: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ऊना से मंगलवार को दौड़ेगी जनशताब्दी, तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी

Mon, 22 Apr 2024 10:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:06 PM IST
सार

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि जनशताब्दी ट्रेन तीन दिन बाद फिर से पटरी पर दौड़ेगी। मंगलवार तड़के से इस ट्रेन में यात्री ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर सकेंगे। ऊना रेलवे स्टेशन से तड़के 4:55 बजे नई दिल्ली को चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन मंगलवार को बहाल होगी। 

विज्ञापन
Janshatabdi will run from Tuesday three passenger trains will remain canceled
ऊना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

किसान आंदोलन का सीधा असर ऊना आने वाली ट्रेनों पर हो रहा है। रेलवे बोर्ड ने आगामी निर्देशों तक ऊना से आवागमन करने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द रखा है। यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि जनशताब्दी ट्रेन तीन दिन बाद फिर से पटरी पर दौड़ेगी। मंगलवार तड़के से इस ट्रेन में यात्री ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार से चलेगी जनशताब्दी ट्रेन  
रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेनों में चंडीगढ़, अंबाला और एक सहारनपुर, हरिद्वार तक आवागमन करने वाली ट्रेन शामिल है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से प्रतिदिन दोपहर 2:35 बजे ऊना तो ऊना रेलवे स्टेशन से तड़के 4:55 बजे नई दिल्ली को चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन मंगलवार को बहाल होगी। दूसरी ओर ऊना से हरिद्वार के बीच आवागमन करने वाली वाली पेसेंजर ट्रेन संख्या 04501-02, दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा से चंडीगढ़ अंबाला के बीच दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन आगामी निर्देश तक रेलवे बोर्ड ने रद्द रखी है। इससे ऊना-चंडीगढ़ और अंबाला के बीच के लोकल रेलवे स्टेशन पर सफर लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


साबरमती ट्रेन देरी से पहुंची
हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 09:53 बजे ऊना से पुरानी दिल्ली तो वहां से रात्रि 10:50 बजे ऊना के लिए चलने वाली यह ट्रेन वाया चंडीगढ़ आवागमन करती रहेगी। उधर, किसान आंदोलन के चलते साबरमती ट्रेन सोमवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पैसेंजर ट्रेनें अभी रद्द रहेंगी, जबकि जनशताब्दी ट्रेन को मंगलवार से बहाल कर दिया गया है- रोदाश सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed