{"_id":"612928158ebc3e7a2a199bd0","slug":"janmastmi-celebrate-in-shimla-shimla-news-sml3818331170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज निकलेगी ठाकुर जी की पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज निकलेगी ठाकुर जी की पालकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन धर्म सभा करवाएगी धार्मिक आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म सभा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाएगी। शहर में आज (शनिवार) दोपहर एक बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जी की पालकी निकलेगी। यह पालकी राधा कृष्ण गंज मंदिर से राम मंदिर, लोअर बाजार से नाज होते हुए दोबारा गंज मंदिर आएगी।
सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अजय सूद ने यह जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव में मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करके भक्तों को दर्शन करवाए जाएंगे। पचास फीसदी क्षमता के तहत लोग यहां पर उपलब्ध होंगे। जन्माष्टमी वाले दिन लोगों को दर्शन करके यहां से तुरंत लौटाया जाएगा।
भाद्रपद अष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी को लेकर सनातन धर्म सभा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया है। आठ साल बाद जन्माष्टमी सोमवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था जो रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि थी। अष्टमी तिथि भी पूरे दिन की होगी। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नि:संतान दंपति यह उपाय करें : नौटियाल
राधा-कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि यह दिन काफी शुभ माना गया है। बताया कि 29 अगस्त की रात 11:25 बजे पर अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी जोकि 30 अगस्त की रात दो बजे तक रहेगी। बताया कि इस दौरान विधिपूर्वक व्रत रखने से सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा कि जो दंपति नि:संतान है वह सुबह चार बजे उठकर पानी में तिल और गंगाजल डालकर स्नान करें। इसके बाद पूजा पाठ करें। इस दौरान कृष्ण अष्टक और जन्म की कथा पढ़ें।