{"_id":"5fa80d7637668d5db546c01e","slug":"janmanch-in-himachal-pradesh-ex-serviceman-threatens-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में पूर्व सैनिक का छलका दर्द, 15 दिन में समाधान न होने पर दी आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में पूर्व सैनिक का छलका दर्द, 15 दिन में समाधान न होने पर दी आत्महत्या की चेतावनी
Mon, 09 Nov 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के जनमंच में रोहांज जलाणा पंचायत के पूर्व सैनिक दिला राम ठाकुर का दर्द छलका। उन्होंने कहा कि डंगे के निर्माण के लिए बीडीओ कुनिहार को 2008 में विकास में जन सहयोग के तहत राशि जमा कराई थी। दो बार पहले भी जनमंच में आ चुका हूं। प्रधानमंत्री तक से शिकायत की। अब तक बजट नहीं मिला।
विज्ञापन
अब तो मैंने अपने पैसे से ही डंगे का निर्माण करवा दिया है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से कहा कि अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। पैसा भी नहीं, बस आप मामले की जांच करवाएं कि देरी क्यों हुई।
विज्ञापन
उन्होंने मंत्री के सामने अधिकारियों को चेताया कि अगर 15 दिन में शिकायत का समाधान न हुआ तो वह आत्महत्या करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। दिला राम ने कहा- मंत्री जी प्रशासन से काम निकलवाना आसान नहीं है। मुझे इतना डर फौज में नहीं लगा जितना आज लग रहा है। वहीं, मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इसकी जांच एडीसी सोलन करेंगे।
विज्ञापन