फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Janmanch in Chamba Social security pension stopped of Divyang

जीवित दिव्यांग को मृत बता बंद कर दी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Sun, 08 Sep 2019 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराह (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराह (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Janmanch in Chamba Social security pension stopped of Divyang
- फोटो : अमर उजाला

सामाजिक कल्याण विभाग ने जीवित दिव्यांग युवक को मृत घोषित करके उसकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन ही बंद कर दी। मार्च में अपनी पेंशन बंद होने के बाद दिव्यांग मौसमदीन (16) पुत्र याकूब निवासी कांडा तहसील चुराह ने जिलाधीश चंबा को मामले की जानकारी दी और पेंशन बहाल करने की मांग भी की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


रविवार को जिले की पंचायत बैरागढ़ में आयोजित सरकार के जनमंच कार्यक्रम में जब यह मामला आया तो वहां मौजूद हर कोई विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगा। जनमंच कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने तुरंत जिलाधीश चंबा, जिला कल्याण अधिकारी और डाकघर के अधीक्षक को इस मामले की जांच करने के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


जीवित दिव्यांग मौसमदीन को विभागीय रिकॉर्ड में मृत घोषित किया जा चुका है। इसलिए उसकी सामाजिक पेंशन बंद कर दी गई। दिव्यांग की पेंशन बहाल करने के लिए चुराह के एक स्वयंसेवी ने उसकी मदद की। स्वयंसेवी ने 75 फीसदी दिव्यांग मौसमदीन को जनमंच कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष पेश किया। उसकी पूरी कहानी भी बताई। इसे कल्याण विभाग से जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती थी, वह मार्च से बंद पड़ी है। जनमंच में स्वास्थ्य मंत्री ने सारी बात जानकर इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed