{"_id":"5b0585f04f1c1bd9408b75ea","slug":"jan-manch-programme-will-be-organized-on-26-may-at-peterhof-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच से होगा जनता की शिकायतों का निवारण, सीएम जयराम करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच से होगा जनता की शिकायतों का निवारण, सीएम जयराम करेंगे अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 24 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की शिकायतों के निवारण के लिए जयराम सरकार जनमंच कार्यक्रम आयोजित करेगी। जनता और सरकार के बीच अंतर को कम करने और लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 26 मई को सुबह 11 बजे पीटरहॉफ में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
जयराम ने अपने बजट भाषण में प्रदेश भर में जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। सरकार का मानना है कि इस कार्यक्रम के आयोजित किए जाने से लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
जनता को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से जनता के लिए उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की बारे में जानकारी मिल सकेगी। जनमंच कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक जिले के दूर क्षेत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंत्री और विभागों के अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। मंत्री और अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर उनका निपटारा करने के प्रयास करेंगे।