फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jan-dhan yojana: bsnl give free sim card to account holder

जन-धन योजना: बैंक खाता खुलवाने पर मिलेगी ये बड़ी सुविधा

Tue, 09 Sep 2014 12:01 AM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
jan-dhan yojana: bsnl give free sim card to account holder

प्रधानमंत्री जनधन योजना को पंख लगाने के लिए दूरसंचार निगम ने भी अपना कार्य शुरू कर दिया है। बीएसएनएल ने योजना के तहत खाता खोलने वालों को मुफ्त सिम का तोहफा प्रदान किया है।

विज्ञापन


बीएसएनएल की इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोग मुफ्त सिम लेने का लाभ ले पाएंगे। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक में खाता खोलने पर बीएसएनएल खाताधारक को मुफ्त प्रीपेड सिम देगा।
विज्ञापन


इसके लिए खाता खोलने के बाद खाताधारक को बीएसएनएल की नजदीकी शाखा में आवेदन करना होगा। योजना के अनुसार बीएसएनएल की सुविधा लेने के लिए उपभोक्ता 90 दिन के अंदर सिम के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार जिला कांगड़ा वरिष्ठ महाप्रबंधक जेसी मेनारिया ने बताया कि योजना प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत सोमवार को शुरू कर दी गई है।

निशुल्क सिम के लिए देने होंगे बैंक खाते के दस्तावेज

jan-dhan yojana: bsnl give free sim card to account holder

फ्री-सिम ऑफर का लाभ केवल प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाता धारक ही ले पाएंगे। पात्र उपभोक्ता 90 दिन की अवधि के बीच इस फ्री सिम को प्राप्त कर सकेंगे।

अब तक खुले एक लाख खाते
प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश भर में अब तक करीब एक लाख लोगों ने अपने खाते विभिन्न बैंकों में खोले हैं। इसके अलावा बैंकों में अब भी इस योजना के तहत खाते खुल रहे हैं।

खाताधारक को सिम के लिए आवेदन करने को बैंक खाता संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed