फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jamatis sent to nerva himachal pradesh by Sirmour District Administration

हरियाणा से पहुंचे जमाती नेरवा व उत्तराखंड के त्यूणी भेजे, छह को होम क्वारंटीन किया

Sat, 16 May 2020 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 May 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Jamatis sent to nerva himachal pradesh by Sirmour District Administration
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मेवात जिले से चले हिमाचल और उत्तराखंड के 17 जमातियों को राहत मिली है। नेरवा के नौ और उत्तराखंड के त्यूणी निवासी दो जमातियों को घर भेजा है। पावंटा क्षेत्र निवासी छह जमातियों को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। बीडीसी सदस्य मिश्रवाला फरीज खान व पांवटा के जमातियों के परिजनों ने डीसी, एसपी व एसडीएम पांवटा का आभार जताया है। लॉकडाउन के बाद हरियाणा के पूह में हिमाचल और उत्तराखंड के 17 जमाती फंसे थे। इनकी बस का परमिट पांवटा से नेरवा तक था।

विज्ञापन


हरियाणा की बस से इन्हें हरियाणा-हिमाचल सीमा पर जंगल में उतार दिया गया था। पैदल सभी जमाती बहराल बैरियर पहुंचे। इन्होंने पूह में 42 दिन क्वारंटीन सेंटर में गुजारे थे। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने पर हिमाचल व उत्तराखंड भेजा था। पूह से नेरवा तक बस की परमिशन थी, लेकिन बस ने बीच रास्ते जंगल में हिमाचल सीमा से 2 किमी दूर उतार दिया था। शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक इंतजार करते रहे। शाम के समय जिलाधीश सिरमौर डॉ. आरके परुथी, एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा व एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने पहले कंटेनमेंट जोन पांवटा का दौरा किया।
विज्ञापन


इसके बाद बहराल राज्य सीमा का निरीक्षण भी किया। इन जमातियों का राज्य सीमा पर मेडिकल करवाने के बाद पांवटा निवासी छह जमातियों को होम क्वारंटीन किया, जबकि नेरवा और उत्तराखंड के 11 जमातियों को घर भेजा गया। उधर, एसडीएम एलआर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम को सिरमौर के 6 जमातियों को होम क्वारंटीन किया है। जिलाधीश के निर्देश पर उत्तराखंड के त्यूणी निवासी दो व नेरवा के नौ जमातियों को घर भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड से वापस पांवटा भेजे पैदल जा रहे 27 प्रवासी श्रमिक
सिरमौर के गिरिपार में कार्यरत 27 प्रवासी कामगार पैदल ही उत्तराखंड पहुंच गए, लेकिन देर शाम को हर्बटपुर से इन्हें उत्तराखंड पुलिस ने वापस भेज दिया। इनके साथ दो छोटे बच्चे व महिलाएं भी थीं। देर शाम को ये वापस पांवटा पहुंचे और मैदान में सोने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम ने शेल्टर होम में सोने की व्यवस्था करवाई। 

पांवटा के समाजसेवी अश्वनी रॉय व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बताया कि गिरिपार के सतौन व राजगढ़ क्षेत्र के 27 प्रवासी कामगार पैदल ही शुक्रवार को यूपी तथा बिहार के लिए चले गए। उत्तराखंड पुलिस टीम ने हबर्टपुर से देर शाम को इन्हें वापस भेज दिया। देर शाम को यह प्रवासी कामगार वापस पहुंच कर नगर परिषद खेल मैदान में सोने लगे तो एसडीएम व भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को सूचित किया। इसके बाद मौके पर प्रवासी मजदूरों के सोने की व्यवस्था गुरुद्वारा साहिब में शेल्टर होम में देर रात को करवा दी।


शनिवार को इन्हें घर भेजने के लिए औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही थीं। इस बीच, सतौन से पहुंचे यूपी बरेली निवासी 20 कामगारों को ठेकेदार वापस ले जाने के लिए पहुंच गया। राजगढ़ क्षेत्र से बिहार जा रहे सभी कामगारों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम लायक राम वर्मा ने कहा कि सूचना मिलने पर इन प्रवासी कामगारों को शेल्टर होम में भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed