फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jal Shakti Department: Minister Mahendra said - By July, water will be delivered to every house by tap

जल शक्ति विभाग: मंत्री महेंद्र बोले- जुलाई तक हर घर में नल से पहुंचाएंगे जल

Mon, 31 Jan 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jan 2022 09:33 PM IST
सार

जल शक्ति विभाग ने राज्य में पिछले दो वर्षों में 8.27 लाख घरों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध करवाया गया है। जो पिछले 72 वर्षों में लगे 7.63 लाख नलों से अधिक है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जुलाई 2022 तक प्रदेश के हर घर में नल से
जल देने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Jal Shakti Department: Minister Mahendra said - By July, water will be delivered   to every house by tap
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के जल गुणवत्ता सर्वेक्षण में उपभोक्ता स्तर पर पेयजल मात्रा, गुणवत्ता तथा नल कार्यशीलता में पूरे देश में हिमाचल प्रदेश को प्रथम आंकने पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने राज्य में पिछले दो वर्षों में 8.27 लाख घरों को नल से शुद्ध जल उपलब्ध करवाया गया है। जो पिछले 72 वर्षों में लगे 7.63 लाख नलों से अधिक है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने जुलाई 2022 तक प्रदेश के हर घर में नल से जल देने का लक्ष्य रखा है। हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने का राष्ट्रीय लक्ष्य 2024 तक का है। राज्य सरकार द्वारा अब तक 92 प्रतिशत घरों को कार्यशील नल प्रदान कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2022 तक कुल 2240.10 करोड़ रुपये की धनराशि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। चालू वित्त वर्ष के लिए 1429.08 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रदेश को वर्ष 2021-22 की अंतिम किस्त 315.69 करोड़ रुपये मिल चुकी है। वर्ष 2021-22 में प्रदेश को भारत सरकार से कुल 1262.78 करोड़ रुपये केंद्र की हिस्सेदारी के रूप में प्राप्त हो चुके हैं। राज्य को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष भी प्रोत्साहन राशि अपेक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग जल की शुद्धता पर भी पूरा ध्यान दे रहा है। राज्य में 14 जिला स्तरीय व 42 उपमंडल स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। इनमें से 37 प्रयोगशालाओं को राष्ट्रीय मानकों के आधार पर एनएबीएल से प्रमाणिकता मिल चुकी है। इसके साथ एक राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भी स्थापित की जा रही है। इसमें पानी के नमूनों की राष्ट्रीय ब्यूरो मानक के आधार पर सभी भौतिक रसायनिक व जीवाणु परीक्षण किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed