फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jaisinghpur gets ministerial post for the first time, celebration at Yadavindra Goma's house

Kangra News: जयसिंहपुर को पहली बार मिला मंत्री पद, यादविंद्र गोमा के घर में जश्न

Wed, 13 Dec 2023 10:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Dec 2023 10:42 AM IST
सार

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार मंत्री बनने वाले यादविंद्र गोमा के घर पंचरुखी में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इससे पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र से कोई भी विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री नहीं रहा है। 

विज्ञापन
Jaisinghpur gets ministerial post for the first time, celebration at Yadavindra Goma's house
यादविंद्र गोमा के घर में जश्न - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार मंत्री बनने वाले यादविंद्र गोमा के घर पंचरुखी में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इससे पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र से कोई भी विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री नहीं रहा है। इस दौरान गोमा को बधाई देने वालों का तांता भी लगा रहा। हालांकि घर में गोमा की मां के अलावा परिवार का अन्य कोई भी सदस्य नहीं था। परिवार के अन्य सभी सदस्य गोमा के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिमला गए हुए थे।

विज्ञापन


गोमा के मंत्री पद की शपथ लेते ही क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था। इस दौरान उन्होंने जहां गोमा के मंत्री बनने पर क्षेत्र में मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर खूब जश्न भी मनाया। यादविंद्र गोमा के घर उनकी माता विद्या देवी ही थीं। मंत्री बनते ही गोमा के घर पहुंचे लोगों ने डांस किया और एक-दूसरे को बधाई दी। गोमा के मंत्री बनने का कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर से इंतजार कर रहे थे। मां बोली, बेटे को मंत्री पद मिलना क्षेत्र के लिए उपलब्धिगोमा की माता विद्या देवी ने कहा कि उन्हें पुत्र के मंत्री बनने पर आज गर्व महसूस हो रहा है। उनके विधानसभा क्षेत्र से कोई मंत्री बना है। मां ने कहा कि बेटे को मंत्री पद मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्हें पूरा विश्वास है कि बेटा अपने विकास कार्यों की बदौलत अपने विस क्षेत्र के अलावा जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन


रात को आया सीएम का फोन, बोले-बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहा हूं : गोमा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार में मंत्री बनने वाले जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा को अचानक बड़ा तोहफा मिला। अमर उजाला से हुई बातचीत में यादविंद्र गोमा ने बताया कि वह सोमवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में सरकार के एक साल के कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शिमला चले गए। मंगलवार की सुबह उन्हें विधानसभा उपसमिति की बैठक में भाग लेना था। सोमवार रात को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का अचानक फोन आया। फोन की घंटी बजते ही मुख्यमंत्री ने पूछा कि कहां हो। तो मैंने कहा कि शिमला में ही हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको बड़ी जिम्मेवारी देने जा रहा हूं। गोमा ने कहा कि मंगलवार सुबह जब उठा तो पता चला कि मैं मंत्री बनने वाला हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू की ओर से दिए गए इस तोहफे से वह काफी खुश हैं। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार की योजनाओं और नीतियों को लागू करना और इसका फायदा समाज के प्रत्येक वर्ग को पहुंचाने का प्रयास करूंगा। बतौर कैबिनेट मंत्री प्रदेश समेत अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी देने का जो संकल्प लिया है, उसके लिए पूरी मेहनत के साथ काम किया जाएगा। गोमा ने कहा कि वह बीटेक और एमबीए डिग्रीधारक हैं। इसलिए आईटी सेक्टर और आधारभूत ढांचे को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। हिमाचल में पर्यटन के क्षेत्र में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है, ताकि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और देश व विदेश से पर्यटक हिमाचल का रुख करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed