फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur statement over parwanoo dispute in himachal assembly budget session

परवाणू में स्थिति न सुधरी तो यूनियनों पर कब्जा करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

Wed, 13 Feb 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
jairam thakur statement over parwanoo dispute in himachal assembly budget session

हिमाचल विधानसभा में मंगलवार को परवाणू फायरिंग का मामला उठा। सदन में सीएम  जयराम ठाकुर ने दो टूक कहा कि यदि परवाणू में स्थिति नहीं सुधरी तो सरकार यूनियनों को कब्जे में लेकर वहां यूनियनबाजी को ही बंद कर देगी।

विज्ञापन


प्रश्नकाल के बाद नयना देवी से कांग्रेस विधायक राम लाल ठाकुर ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर में ‘अमर उजाला’ लहराते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। मीडिया में उजागर किए परवाणू फायरिंग मामले से राज्य में कानून - व्यवस्था का हाल सामने आया है।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। सीएम ने आश्वस्त किया कि इस घटना में जो भी दोषी हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं मेें राज्य से बाहर के लोग शामिल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप बावा का कुछ करो, वरना यह आपको बाबा बना देगा

jairam thakur statement over parwanoo dispute in himachal assembly budget session

बाद में सदन के बाहर पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। कांग्रेस कार्यकाल भी ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है। यह ट्रक यूनियन और कैंटर यूनियन के बीच का मसला है। यूनियन पर कब्जे को लेकर दो समूह आपस मेें लड़ रहे हैं।

बहुत अरसे से इन यूनियनों का कब्जा एक ग्रुप के पास रहा है। हम हर स्थिति पर नजर रखे हैं। पुलिस की अतिरिक्त फोर्स वहां भेजी है। आने वाले समय में यही हालात रहे तो सरकार यूनियनों को अपने कब्जे मेें ले लेेगी, जिससे यूनियनबाजी ही खत्म हो जाएगी। 

परवाणू हिमाचल का प्रदेश द्वार है और इसके साथ बद्दी बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। सीएम बोले -मैंने इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा - हरदीप सिंह बावा का कुछ करो, वरना यह आपको भी बाबा बना देगा।

रामलाल ठाकुर बोले -मैं बावे का वकील बनकर खड़ा नहीं हुआ हूं। परवाणू हिमाचल का प्रवेश द्वार है। हरियाणा से जो पर्यटक परवाणू से होते हुए हिमाचल आते हैं, उनकी नजरों में इस क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। ये गुंडागर्दी कब रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed