{"_id":"65828ddf934b49504b04de63","slug":"jairam-thakur-statement-on-kangana-ranaut-contesting-election-2024-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jairam Thakur: कंगना मंडी से चुनाव लड़ेंगी या नहीं, शीर्ष नेतृत्व करेगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jairam Thakur: कंगना मंडी से चुनाव लड़ेंगी या नहीं, शीर्ष नेतृत्व करेगा तय
Wed, 20 Dec 2023 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:17 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने संक्षिप्त बातचीत में अभिनेत्री कंगना रनौत के मंडी से चुनाव लड़ने के कयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा कोई भी जता सकता है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का अभियान जनवरी से जोर पकड़ लेगा। मिशन 2024 के लिए प्रदेश भाजपा पहले से ही संगठन स्तर पर सक्रिय है। अब इसे बड़े अभियान के तौर पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लोकसभा का चुनाव कौन-कौन लड़ेगा यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने संक्षिप्त बातचीत में अभिनेत्री कंगना रनौत के मंडी से चुनाव लड़ने के कयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा कोई भी जता सकता है। मंडी सीट से उन्हें पार्टी का चुनावी चेहरा बनाए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक चर्चाओं में बहुत कुछ चलता रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पार्टी को तय करना है कि प्रदेश की सीनियर लीडरशिप का इस्तेमाल चुनाव में किस तरह करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ही तय करेंगे की लोकसभा चुनाव में मेरी भूमिका क्या रहेगी।
विज्ञापन
फिलहाल, मेरा पूरा फोकस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने जनता को झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की। अब ये चुनावी गारंटियां ही सुक्खू सरकार का विदाई की गारंटी बनेगी। लोकसभा चुनाव में इसका एहसास प्रदेश कांग्रेस को हो जाएगा।