{"_id":"6a033bfedf4f2be0c30bd482","slug":"jairam-thakur-says-cm-sukhu-has-a-habit-of-reversing-his-own-decisions-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू को अपने ही फैसले को बदलने की आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू को अपने ही फैसले को बदलने की आदत
Tue, 12 May 2026 08:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 May 2026 08:11 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मंडी के साथ भेदभाव हो रहा है और विकास कार्यों को प्रभावित किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नगर निगम मंडी के चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मंडी के साथ भेदभाव हो रहा है और विकास कार्यों को प्रभावित किया गया है।
विज्ञापन
मंडी दौरे पर उन्होंने सीएम पर निर्णय बदलने की आदत का भी आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बदलते ही मंडी के विकास कार्यों को रोका गया और जनता की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी।
विज्ञापन
पर्यटन को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के आह्वान का स्वागत किया और हिमाचल की पर्यटन संभावनाओं पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने मंडी के प्रस्तावित शिवधाम प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकार में शुरू हुआ यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वर्तमान सरकार ने रोक दिया है, जिससे क्षेत्रीय विकास प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन