फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur said this govt itself is temporary, instead of working, it has focused on stopping things.

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- यह सरकार ही अस्थायी, काम करने के बजाय रोकने पर दिया है जोर

Tue, 23 Sep 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/गोहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/गोहर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 05:47 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा हिमाचल प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। ये समय लोगों के दुख-दर्द सुनने और व्यवस्था सुधारने का है लेकिन सारे काम छोड़ मुख्यमंत्री आपदा में लुका-छिपी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jairam Thakur said  this govt itself is temporary, instead of working, it has focused on stopping things.
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा हिमाचल प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है। ये समय लोगों के दुख-दर्द सुनने और व्यवस्था सुधारने का है लेकिन सारे काम छोड़ मुख्यमंत्री आपदा में लुका-छिपी कर रहे हैं। एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के कांगड़ा आकर राज्य में आई आपदा का जायजा लिया और प्रभावितों से मिलकर उनका दर्द सुना। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुक्खू का ये असंवेदनशील चेहरा भी जनता ने देखा, जिनके लिए परिवार पहले है और जनता बाद में।

विज्ञापन


नाचन के गोहर में जिला स्तरीय ख्योड़ मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा के दाैरान  तंज कसते हुए कहा कि ये सरकार ही अस्थायी है। काम करने के बजाय रोकने पर जोर दिया जा रहा है। कुछ देने के बजाय सबकुछ छिनने पर उतारू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को त्योहारी उत्सव में जीएसटी का सरलीकरण कर 12 और 28 प्रतिशत का जीएसटी समाप्त कर केवल पांच और 12 प्रतिशत ही रखकर तोहफा दिया है तो वहीं राज्य सरकार जनता पर और ज्यादा टैक्स लगाकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन


अभी सात रुपये प्रति बोरी सीमेंट के दाम रातोंरात बढ़ा दिए जबकि आपदा में लोगों को मकान बनाने में राहत देनी चाहिए थी।  पंचायत चौकीदारों के बढ़ाए गए 25 रुपये तक भी वापस लेने का फैसला सरकार ने लिया है। प्रधानमंत्री  ने 2023 की आपदा से लेकर अभी तक 5,500 करोड़ रुपये की सीधी मदद राज्य सरकार को भेजी है जबकि अब इसके अतिरिक्त 1500 करोड़ और फौरी राहत का पैकेज आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देने की घोषणा की है लेकिन मुख्यमंत्री एक शब्द तक आभार का व्यक्त नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की बदहाली के लिए पिछली भाजपा सरकार जिम्मेदार : कौल सिंह
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार के कारण आज हिमाचल की अर्थव्यवस्था बुरी माली हालत में है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहाड़ी प्रदेश के साथ बिना किसी भेदभाव के आपदा में हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। मंडी में प्रेस वार्ता में कौल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का बचत उत्सव महज एक ड्रामा है। उस ड्रामे से भाजपा नेता जनता को दिए दुख का जश्न मनाने में लगे हुए हैं। यूपीए सरकार अपने प्रस्ताव में जीएसटी की 5 और 12 प्रतिशत दो दरें लेकर आई थी। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं सहित इसका विरोध किया था। धर्मपुर बस स्टैंड और बाजार में पिछले दिनों सोन खड्ड के कहर पर कौल सिंह ने कहा कि जब यहां बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव रखा गया था तो उस समय वह भी वहां थे। उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उस दौरान उनकी एक भी नहीं सुनी गई। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने हाईकमान से आग्रह किया कि पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी गठित की जाए। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर सहित अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed