फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur said- People of the state are waiting for the guarantees of Sukhu government

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार के वादों का इंतजार कर रही

Sat, 07 Jun 2025 04:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 04:33 PM IST
सार

भाजपा जिला महासू की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वक्ता के रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said- People of the state are waiting for the guarantees of Sukhu government
ठियोग में हुई भाजपा जिला महासू की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा जिला महासू की एक बैठक का आयोजन ठियोग में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा की ओर से की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वक्ता के रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता बलबीर वर्मा, चेतन ब्रागटा, प्रत्याशी अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा और 13 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।  बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्र में देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व है। यूपीए के 10 साल के शासनकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान नहीं मिला था पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अद्भुत सम्मान मिला है।

विज्ञापन



यूपीए के समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी और अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है, हमने कभी इस बारे में कल्पना भी नहीं की थी। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तीन तलाक, धारा 370 समाप्त हुई और राम मंदिर निर्माण का हम सब का 500 साल का  सपना पूरा हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू को सुख की अनुभूति तब होती है जब वह कोई चलती हुई जन कल्याणकारी योजना बंद करते हैं और यह कहते हैं कि मैं वह करूंगा जो करना है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आने वाले समय में काम रोकने के लिए जानी जाएगी। प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो भाजपा को एक प्रचंड बहुमत मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में केवल टैक्स लगाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


साथ सरकारी बसों के किराया बढ़ा दिया, पर्ची के लिए 10 रुपये वसूले ता रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भी सरकार की ओर से किए गए वादों का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तो ओल्ड पेंशन स्कीम की जगह यूपीएस की बात हो रही है और महिलाओं को 1500 रुपये देने के बजाय उनसे 10-20 रुपये वसूल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी की मौत के पीछे सरकार की मौत निश्चित दिखाई दे रही है। अब जब सीबीआई जांच हो रही है तो सरकार के हाथ-पैर भी फूल रहे हैं और उसे रुकवाने के षड्यंत्र कर रहे हैं। लेकिन न्यायालय के सामने उनके सारे दांव-पेंच बेकार गए। सरकार विमल नेगी को न्याय मिलने से नहीं रोक सकती है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed