फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jairam thakur said atmosphere of mistrust in the state, BJP will come to power before five years

HP Politics: जयराम बोले- प्रदेश में अविश्वास का माहौल, पांच साल से पहले सत्ता में आएगी भाजपा

Sat, 11 Mar 2023 10:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 10:53 PM IST
सार

प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से संस्थान बंद करने के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली निकालने से पहले जयराम ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि हम कांग्रेस के विधायकों से कहते हैं कि सीएम को समझाओ कि संस्थान बंद न करें, लेकिन कांग्रेस नेता कहते हैं आप कहो न, अगर हम कहेंगे तो साहब नाराज हो जाते हैं।

विज्ञापन
Jairam thakur said  atmosphere of mistrust in the state, BJP will come to power before five years
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अविश्वास का माहौल खड़ा हो गया है। हमें कहते हैं कि भाजपा ऑपरेशन लोटस चलाएगी, हम कुछ करें या न करें, लेकिन कांग्रेस के कारनामों से पांच साल से पहले ही प्रदेश में भाजपा सत्ता में वापस आएगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से संस्थान बंद करने के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली निकालने से पहले जयराम ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि हम कांग्रेस के विधायकों से कहते हैं कि सीएम को समझाओ कि संस्थान बंद न करें, लेकिन कांग्रेस नेता कहते हैं आप कहो न, अगर हम कहेंगे तो साहब नाराज हो जाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा हर जगह जीत दर्ज कर रही है। प्रदेश में जो कमी रही है, इसे बहुत जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। जयराम ने कहा कि लोग कह रहे हैं यह लोकप्रिय सरकार नहीं बल्कि लॉक प्रिय सरकार है।
विज्ञापन


सरकार बनने के बाद सीमेंट फैक्ट्री पर ताला लग गया। 72 दिन तक ताला लगा। 200 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ। ताला हटा तो ऑपरेटरों के किराये कम हो गए। प्रदेश के इतिहास में यह पहला मामला है कि तीन माह में ही सरकार के खिलाफ लोग सड़क पर पहुंच गए हैं। सीएम एक ही रोना रोते हैं कि पैसे नहीं हैं। कहते हैं कि भाजपा ऋण छोड़ गई। जैसे कांग्रेस सारा ऋण चुकता कर गई थी। हमने तो पांच साल में 21 हजार करोड़ ही लिया, जिसमें कोरोना भी था। कांग्रेस किस प्रकार की व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रही है। अभी विधायक मंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। कैबिनेट दर्जे के साथ अपने मित्रों को कई अहम पदों पर बैठा दिया। छोटे से प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाया गया।
विज्ञापन


भाजपा ने नहीं बनाया था कोई सीपीएस
भाजपा ने कोई सीपीएस नहीं बनाया था। सुक्खू ने छह सीपीएस बना दिए और कह रहे हैं कि पैसा नहीं है। पांच माह से ठेकेदारों को पेमेंट नहीं हुई। आउटसोर्स कर्मचारी निकाल दिए। सहारा योजना की पेंशन नहीं दी। आयुष्मान भारत में जो प्रदेश सरकार का शेयर होता है, वह नहीं दिया। हिमकेयर का पैसा कई माह से रुका है। हमने पूछा क्यों बंद कर रहे हैं, कहते हैं हमको गारंटी पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीएस का वादा किया था, अब बोल रहे एसओपी के साथ लागू करेंगे
पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओपीएस का वादा किया था, अब बोल रहे कि एसओपी के साथ लागू करेंगे। प्रतिभा सिंह के बयान का जिक्र किया कि उन्होंने कहा था कि परिवार के मुखिया का काम होता है संसाधन जुटाना और परिवार चलाना। उसे यह रोना नहीं रोना नहीं चाहिए कि पैसा नहीं है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भी कहा कि संस्थान बंद न करें। जयराम बोले, अगर संस्थान बंद करने हैं तो कांग्रेस के विधायक लिखकर दें कि उन्हें संस्थान नहीं चाहिए, हम कुछ नहीं कहेंगे।
 

न महिलाओं को 1,500 रुपये मिले और न किसानों से गोबर की खरीद : रणधीर

बिलासपुर में आक्रोश रैली में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर जुबानी प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जनता को 10 गारंटियां तो दीं, लेकिन कोई एक भी पूरी नहीं कर पाई है। महिलाओं ने सोचा था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में उन्हें 1,500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कहा कि सरकार को बने तीन माह हो गए हैं, न तो किसानों से गोबर की खरीद हुई और न महिलाओं को 1500 मिले।

पांच साल में पांच लाख रोजगार की बात करने वाले अब एक लाख नौकरी की बात कर रहे हैं। उसकी भी कोई गारंटी नहीं है। स्वारघाट में कॉलेज की मांग वीरभद्र सरकार के समय से चल रही थी, जिसे जयराम सरकार ने पूरा किया। अब कांग्रेस ने इसे बंद कर दिया। सरकार की मनमानी सहन नहीं होगी और इसकी लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed