फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur mother blessings make him new cm of himachal pradesh

सच हुआ मां का सपना, जयराम ठाकुर बनेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री

Sun, 24 Dec 2017 03:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Dec 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
 jairam thakur mother blessings make him new cm of himachal pradesh
Jairam thakur's mother

सिर पर धाटू। अनुभवी झुर्रियां और आंखों में नजर का चश्मा। चेहरे पर खुशी के भाव साफ झलक रहे हैं। जयराम ठाकुर की 79 वर्षीय मां बिक्रमू देवी बेटे की इस उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं। जयराम ठाकुर की मां ने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे को सीएम बनने का आशीर्वाद दे दिया था। आज उनका आशीर्वाद फलीभूत हुआ है।

विज्ञापन


उनकी मां ने कुछ दिन पहले ही पूछने पर प्रसन्न आवाज में कहा था -  मेरा बेटा बड़ा ओहदा जरूर हासिल करेगा। काश उसके पिता बेटे का इतना बड़ा राजनीतिक कद और सीएम पद की सशक्त दावेदारी देखने के लिए जिंदा होते। मजदूरों की तरह मेहनत कर मेरे पति ने इस परिवार को अपने कंधों पर खड़ा किया है। 
विज्ञापन


जयराम के पिता जेठूराम का देहांत 25 दिसंबर, 2016 को हुआ था। उनकी मां कहती हैं कि इस परिवार ने बड़ी गरीबी देखी है। छोटी भाभी कहती हैं कि उनके ससुर काष्ठकुणी शैली के कारीगर थे। उन्होंने बैहली (लकड़ी को छीलने वाला यंत्र) से परिवार का बोझ उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भाभी ने भी कहा था कि - हां जरूर बनेंगे। हंसते हुए उन्होंने कहा था - ते हारे के केयों बनना, हमा गरीब बी देखे कै नैई। मतलब कोई हार के सीएम कैसे बनेगा, अब हम गरीबों को मौका मिलना चाहिए। 

सीएम की ताजपोशी के ऐलान का चुनावी नतीजों से ज्यादा इंतजार था

 jairam thakur mother blessings make him new cm of himachal pradesh

सिराज विस क्षेत्र के लोगों को सीएम की ताजपोशी के आधिकारिक एलान का चुनावी नतीजों से भी ज्यादा बेसब्री से इंतजार था। लोग सोशल मीडिया और रेडियो से खुशखबरी की सूचना मिलने की आस लगाए बैठे रहे।

भाजपा का चेहरा रहे धूमल की हार के बाद जयराम ठाकुर का नाम सीएम पद की दौड़ में होने से क्षेत्रवासियों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी थी। जंजैहली से करीब 25 किमी दूर सराज विस क्षेत्र की मुरहाग पंचायत के तांदी गांव में समर्थकों का आना-जाना लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed