फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur 13th chief minister of himachal pradesh

हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री होंगे जयराम, तीन दशक बाद सीएम की कुर्सी को नया नाम

Mon, 25 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
Jairam Thakur 13th chief minister of himachal pradesh

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। करीब तीन दशक बाद सीएम की कुर्सी को नया नाम मिला है। अब तक हिमाचल की राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

विज्ञापन


हिमाचल में अब नए ठाकुर युग की शुरूआत हुई है। हिमाचल में यशवंत सिंह परमार, रामलाल ठाकुर, शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल दो-दो बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे।
विज्ञापन


अकेले वीरभद्र सिंह ऐसे नेता हैं जिन्हें 6 बार हिमाचल का नेतृत्व करने का मौका मिला। यशवंत सिंह परमार पहले मुख्यमंत्री बने। 1952 में उन्होंने सत्ता संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 1963 में फिर हिमाचल की बागडोर उनके हाथ में रही। वर्ष 1977 में रामलाल ठाकुर मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1977 में शांता कुमार जबकि 1980 में फिर रामलाल ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री बने।

सीएम की लंबी सूची में जुड़ा नया नाम

Jairam Thakur 13th chief minister of himachal pradesh

इसके बाद हिमाचल में कांग्रेस राज शुरू हुआ और वीरभद्र सिंह के हाथ सत्ता की चाबी सौंपी गई। 1983 में वह पहली बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। 1985 में विजयी होने के बाद उन्हें फिर कांग्रेस ने हिमाचल की बागडोर सौंपी। वर्ष 1990 में शांता कुमार तीन साल के लिए मुख्यमंत्री बने।

इसके बाद 1993 में फिर वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने। इसके बाद हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी और 1998 में प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1998 में वीरभद्र सिंह कुछ समय से के लिए फिर मुख्यमंत्री बन गए। वर्ष 2003 में सत्ता परिवर्तन हुआ और वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बन गए।

वर्ष 2007 में भाजपा सत्ता में आई और धूमल को फिर हिमाचल की सत्ता सौंपी गई। इसके बाद 2012 विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के बाद वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने। अब वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में इन नेताओं का राज खत्म हुआ है। अब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री की लंबी सूची में नया नाम जुड़कर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed