फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam becomes the Chief Minister by chance: Deepak

बाई चांस मुख्यमंत्री बने हैं जयराम ठाकुर: दीपक

Mon, 23 Sep 2019 04:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Jairam becomes the Chief Minister by chance: Deepak
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बाई च्वाइस नहीं, बल्कि बाई चांस मुख्यमंत्री बने हैं। विस चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल थे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर केवल विधानसभा क्षेत्र सिराज के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। प्रदेश के शेष 67 विस क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।

विज्ञापन


मंडी जिले के 9 विस क्षेत्र भी भेदभाव के शिकार हैं। भाजपा सरकार का दो साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। रस्म अदायगी को मेडिकल कॉलेज खोल दिए हैं। विस और लोकसभा चुनावों में जिन धन्नासेठों ने भाजपा की मदद की थी, अब इन्वेस्टर मीट के बहाने उन्हें खुश करने के लिए हिमाचल ऑन सेल का खेल शुरू है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मशाला और पच्छाद दोनों सीटों को भाजपा से छीन लेगी। चुनावों में भाजपा के पत्र बम और ठप विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। नगर परिषद में 25 से 26 करोड़ के सफाई टेंडर में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। एक सवाल के जवाब में दीपक ने कहा कि वह शीघ्र पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के साथ मंच साझा कर गलतफहमियों को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सचिव कमल पठानिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल, कांग्रेस एससी सेल जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शामा, जिला महासचिव पवन कालिया, सुदर्शन शर्मा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजकुमार धलोच, सुरजीत सिंह राणा, शगुनदत्त शर्मा, अखिलेश चौधरी और अमित श्याम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed