{"_id":"66a3ae7f4c7f9d4c0c08d69a","slug":"jail-warder-2620-candidates-will-appear-for-the-exam-for-91-posts-of-jail-warder-at-three-centers-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jail warder: तीन केंद्रों पर इतने अभ्यर्थी जेल वार्डर के 91 पदों के लिए देंगे परीक्षा, इन चीजों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jail warder: तीन केंद्रों पर इतने अभ्यर्थी जेल वार्डर के 91 पदों के लिए देंगे परीक्षा, इन चीजों पर प्रतिबंध
Fri, 26 Jul 2024 07:42 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:42 PM IST
सार
कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र कहां से डाउनलोड कर पाएंगे और किन चीजों को परीक्षा केंद्र में नहीं ले जा पाएंगे। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
कामगार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग पुरुष एवं महिला वार्डर के 91 पदों के लिए 28 जुलाई को प्रदेश के तीन केंद्रों में परीक्षा करवाएगा। तीनों केंद्रों पर 2,620 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के 421 अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय संजौली (शिमला) में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर के 1050 अभ्यर्थी वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी और कांगड़ा, चंबा व ऊना के 1,149 अभ्यर्थी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे होगी। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सुबह 10 बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र कारागार की वेबसाइट admis.hp.nic.in/hpprisons और अपने पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सभी अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। परीक्षा हॉल में पेन, कार्डबोर्ड, एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के अतिरिक्त कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
ये चीजों को साथ लाने की अनुमति नहीं
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, वायरलेस डिवाइस, ब्लूटुथ डिवाइस, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स और बैग आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में अपना वाहन साथ लाने की भी अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन