फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jagran organized at Dev Junga Temple

Shimla News: देव जुन्गा मंदिर में जागरण का आयोजन

Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jagran organized at Dev Junga Temple
जुन्गा (शिमला)। देवता जुन्गा के मंदिर देवठी में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने देवता जुन्गा (बाल) का आशीर्वाद प्राप्त कर देव कार्य निपटाए। देवता के बजीर दौलत राम मेहता और देवता के गुर हरिनंद शर्मा ने बताया कि जागरण में मनौती पूर्ण होने पर दोष निवारण कार्यों को निपटाया जाता है। हरिनंद शर्मा ने बताया कि देव जुन्गा (बाल) 22 टीका में से एक है। देव जुन्गा प्राकृतिक आपदा और किसी प्रकार की महामारी के प्रकोप आदि से अपनी प्रजा की रक्षा करते हैं। देव जुन्गा को उनके पूर्वज नादौन से लाए थे। हरिनंद शर्मा ने बताया कि देवठी में करीब दो शताब्दी पुराना देवता जुन्गा का बाल मंदिर है। इस मंदिर में यम का ढोल आज भी विद्यमान है। मान्यता है कि ट्रहाई के एक झड़ाण परिवार के किसी पुरुष ने श्मशानघाट में चल रहे यमदूतों के पर्व से एक थाल और ढोल लाया था। यमदूतों ने उसका पीछा किया तो वह देवता की शरण में चला गया जहां देवता ने उसकी यमदूतों ने रक्षा की थी। इसके अतिरिक्त यमदूतों के थाल को कोटी में काली माता की पौल के नीचे दबा दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article