फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jagat Singh Negi said- 857 crores will be spent on the development of tribal areas of Himachal

Himachal: जगत नेगी बोले- हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर 857 करोड़ खर्च होंगे

Sat, 16 Dec 2023 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत जनजातीय क्षेत्रों में गांवों का विकास किया जाएगा। शनिवार को जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Jagat Singh Negi said- 857 crores will be spent on the development of tribal areas of Himachal
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की बैठक की अध्यक्षता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में 857 करोड़ खर्च होंगे। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत जनजातीय क्षेत्रों में गांवों का विकास किया जाएगा। शनिवार को जनजातीय विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में इन स्कूलों में 24,794 छात्र दाखिल हुए हैं। प्रधानमंत्री वन धन विकास कार्य के तहत प्रदेश में चलाए जा रहे चार वन धन विकास केन्द्रों के माध्यम से जनजातीय लोगों को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर आजीविका प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन


बैठक में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए प्री-एक्जामिनेशन कोचिंग सेन्टर के निदेशक प्रो. जोगिंद्र सिंह धीमान ने जनजातीय विकास मंत्री को विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं से अवगत करवाया। जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय लोगों की सुविधा के लिए नूरपुर तथा रामपुर में जनजातीय भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव जनजातीय विकास डॉ. विक्रम सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक जनजातीय विकास कैलाश चौहान, कुलसचिव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय डॉ. वीरेन्द्र शर्मा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed