{"_id":"65ce036a4f63e9e1ad0514b5","slug":"jagat-negi-said-women-will-not-have-to-go-to-their-parents-home-to-get-sc-and-obc-certificates-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: जगत नेगी बोले- एससी और ओबीसी प्रमाणपत्र लेने महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: जगत नेगी बोले- एससी और ओबीसी प्रमाणपत्र लेने महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा मायके
Thu, 15 Feb 2024 05:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Feb 2024 05:59 PM IST
सार
जगत सिंह नेगी ने बताया कि एससी और ओबीसी प्रमाणपत्र लेने के लिए महिलाओं को मायके नहीं जाना पड़ेगा। समय की बर्बादी और असुविधा की कई शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि एससी और ओबीसी प्रमाणपत्र लेने के लिए महिलाओं को मायके नहीं जाना पड़ेगा। समय की बर्बादी और असुविधा की कई शिकायतें मिली हैं। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक संजय रतन की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने कहा कि इस बारे में जल्द ही प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन जिले बदलने से समस्या हो रही है। इसका समाधान जल्द निकाला जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के तहत दिए 787.25 करोड़
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के तहत 787.25 करोड़ रुपये मिले हैं। विधायक राजेंद्र राणा के सवाल का जवाब देते हुए नेगी ने कहा कि सरकार की तरफ से नुकसान के आधार पर मदद उपलब्ध करवाने के लिए विशेष पैकेज घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात से 9905.77 करोड़ रुपये का नुकसान होने के बावजूद केंद्र से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने गत वर्ष बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1254.22 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों व विभागों को जारी किए। इसमें से प्रभावित लोगों को मुआवजे के तौर पर 483.16 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर के पास कुछ राशि पड़ी है, जिसे जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे। विधायक राजेंद्र राणा ने सवाल उठाते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात से काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उसकी अपेक्षा कम मदद मिली है।
विज्ञापन