{"_id":"5b6d37374f1c1ba61f8b7eac","slug":"iti-paper-key-answer-key-leak-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई पेपर की आंसर-की लीक, सरकार ने बैठाई जाचं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई पेपर की आंसर-की लीक, सरकार ने बैठाई जाचं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के द्वितीय सेमेस्टर के थ्योरी पेपर की आंसर-की परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक हो गई। वीरवार को प्रदेश भर के 200 से अधिक आईटीआई में परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर आंसर-की सुबह साढ़े सात बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वायरल आंसर-की को पेपर से मिलान कर असली बताया है। वहीं, आंसर-की लीक होने से प्रशिक्षुओं में भी असमंजस की स्थिति बन गई। दरअसल वीरवार को 200 से अधिक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की द्वितीय सेमेस्टर और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
अनुमानित रूप से दस हजार प्रशिक्षुओं ने यह परीक्षा दी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलेपमेंट दिल्ली के डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग की तरफ से प्रश्न पत्र बैंकों में भेजे जाते हैं। बैंकों से ये प्रश्नपत्र आईटीआई प्रबंधनों को परीक्षा से एक दिन पूर्व दिए जाते हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद आईटीआई प्रबंधन की सुरक्षा में इन्हें रखा जाता है। परीक्षा से ठीक आधे घंटे पूर्व इन प्रश्नपत्रों को खोला जाता है। यदि प्रश्नपत्र कम हो तो ई-मेल पर भेजे गए प्रश्नपत्रों को पासवर्ड डाल कर खोला जाता है। प्रश्नपत्रों की फोटो स्टेट कॉपी ही प्रशिक्षुओं को दी जाती है। वीरवार को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह दस बजे आरंभ हुई। लेकिन, सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की आंसर-की सुबह साढ़े सात बजे ही लीक कर दी गई। सूत्रों की मानें तो आंसर-की को परीक्षा के बीस दिन बाद उजागर किया जाता है।
प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चार सत्रों दिसंबर, जनवरी माह में प्रथम व तृतीय सेमेस्टर और जुलाई, अगस्त माह में द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित होती है। वीरवार को आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई।
इलेक्ट्रीशियन का ट्रेड दो वर्षीय है। परीक्षा के दौरान ए,बी,सी और डी सीरीज में 50 प्रश्न आते हैं। जिसमें उन्हें 150 अंक मिलते हैं। प्रति अंक 3 नंबर रहते हैं।
प्रदेश सरकार ने दिए जांच के आदेश
मामले की जानकारी मिलते ही निदेशक तकनीकी शिक्षा को जांच के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार दोपहर तक जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - आरडी धीमान, प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा