फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iti-kabaddi-tournament-shimla-mandi-kullu-start-with-winning-note

Shimla News: आईटीआई की कबड्डी स्पर्धा में शिमला मंडी और कुल्लू ने जीत से किया आगाज

Sat, 27 Jun 2026 02:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
iti-kabaddi-tournament-shimla-mandi-kullu-start-with-winning-note
वॉलीबाल में शिमला ने कुल्लू को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन

स्किट में जिला शिमला ने पहला और जिला कुल्लू ने दूसरा स्थान पाया
28 को होगा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय औद्योगिक संस्थान चौड़ा मैदान में चल रही 34वीं राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की करीब 450 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी में शिमला ने बिलासपुर को 23-18, मंडी ने हमीरपुर को 32-12, कुल्लू ने चंबा को 22-21 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
वॉलीबाल में कुल्लू ने हमीरपुर को सीधे सेटों में 25-4, 25-14, किन्नौर ने चंबा को 25-23, 25-23 से सोलन ने कांगड़ा को 25-5, 25-16 तथा सिरमौर ने किन्नौर को 25-15, 25-16 से हराया। इसके बाद प्रतियोगिता में शुक्रवार को वॉलीबाल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिमला और कुल्लू के बीच खेला गया। पहले सेमीफाइनल में शिमला ने कुल्लू को 25-14, 25-15 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

वहीं खो-खो में कांगड़ा ने ऊना को 9-2, मंडी ने चंबा को 12-6, सोलन ने बिलासपुर को 13-1 और शिमला ने कांगड़ा को 7-0 से पराजित किया। बैडमिंटन में शिमला ने कुल्लू को हराकर जीत दर्ज की। स्किट प्रतियोगिता में जिला शिमला ने पहला और जिला कुल्लू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजकों के अनुसार आगामी मुकाबले और भी रोमांचक होंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed