{"_id":"649301371e0c3735600e8172","slug":"itbp-jawan-sushil-kumar-died-due-to-stomach-pain-was-posted-as-sub-inspector-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेट दर्द से आईटीबीपी जवान सुशील कुमार का निधन, सब इंस्पेक्टर पद पर थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेट दर्द से आईटीबीपी जवान सुशील कुमार का निधन, सब इंस्पेक्टर पद पर थे तैनात
Wed, 21 Jun 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगडा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jun 2023 07:56 PM IST
सार
कांगड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र जवाली की पंचायत समकेहड़ के आईटीबीपी जवान सुशील कुमार (55) पुत्र दीवान चंद का लेह में ड्यूटी के दौरान पेट दर्द होने से निधन हो गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी जवान सुशील कुमार(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र जवाली की पंचायत समकेहड़ के आईटीबीपी जवान सुशील कुमार (55) पुत्र दीवान चंद का लेह में ड्यूटी के दौरान पेट दर्द होने से निधन हो गया। सुशील कुमार वहां बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान उनके पेट में दर्द उठा था।
विज्ञापन
आईटीबीपी यूनिट ने इसकी सूचना जवान के परिजनों को दी। बुधवार को जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। बुधवार को सुशील कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुशील कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और माता को छोड़ गए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पपाहन पंचायत के प्रधान नीतीश कुमार, कैप्टन सर्वजीत पठानिया और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन