{"_id":"5f2fae9dc7d5b10f844eac7f","slug":"itbp-jawan-shoots-himself-in-jyuri-rampur-bushahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
Sun, 09 Aug 2020 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Aug 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में आईटीबीपी 43वीं वाहिनी के जवान ने रविवार सुबह करीब 5.15 बजे खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल को अन्य जवानों ने तुरंत महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के सागली जिले के जवान सचिन यादव ज्यूरी बटालियन मुख्यालय के मुख्य द्वार पर गार्ड ड्यूटी पर था।
विज्ञापन
सुबह उसने अपनी राइफल से खुद पर दो राउंड गोली चला चला दी, जो उसके पेट और पसलियों में लगी हैं। जवान कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर घर से लौटा था। उसे क्वारंटीन अवधि समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर तैनात किया गया था। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि जवान ने खुद पर गोली चलाई है। गोली चलाने का क्या कारण है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस इस पर भी जांच कर रही है कि कहीं राइफल लोड करने के दौरान यह हादसा तो नहीं हुआ।
विज्ञापन