{"_id":"5e4173378ebc3ee5b33041c6","slug":"italian-company-will-give-75-thousand-new-apple-plants-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली की कंपनी हिमाचल को देगी 75 हजार नए सेब के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटली की कंपनी हिमाचल को देगी 75 हजार नए सेब के पौधे
Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की कंपनी हिमाचल को 75 हजार नए सेब पेड़ देगी। सूखे सेब पेड़ों के बदले कंपनी सरकार को नए पौधे देने पर सहमत हो गई है। कंपनी ने हिमाचल को करीब 12 लाख सेब के पेड़ बेचे थे। इनमें से पूर्व सरकार के समय आयात किए 3.5 लाख पौधे सूखे पाए थे। कंपनी 70 हजार नए पौधे दे चुकी है। यानी कंपनी सिर्फ 1.45 लाख पौधे ही लौटाएगी।
विज्ञापन
विश्व बैंक की 1134 करोड़ की वित्तीय मदद से बागवानी विकास मिशन के तहत इटली से सेब के पेड़ लिए थे लेकिन इनमें से कई सूखे पाए गए थे। इस पर सरकार ने इटली से सेब पौधे आयात न करने और कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का फैसला लिया था। कड़े फैसले के बाद कंपनी सूखे पेड़ों के बदले 75 हजार नए पेड़ देने को राजी हो गई है।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इटली की कंपनी ने हिमाचल को सेब के सूखे पेड़ों के बदले 75 हजार नए सेब के पेड़ देने का वादा किया है। इससे पहले भी कंपनी ने प्रदेश को सूखे पेड़ों के बदले 70 हजार नए सेब के पेड़ों की आपूर्ति कर दी है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इटली की कंपनी ने कुल 12 लाख सेब पेड़ों की आपूर्ति सरकार को की थी। इनमें से 3.5 लाख सेब के पेड़ सूख गए थे। सरकार ने इटली से सेब के पेड़ आयात करने बंद कर दिए थे और कंपनी को भी ब्लैक लिस्ट में शामिल करने का फैसला ले लिया था।