{"_id":"69b69f5d06f3a666440d77eb","slug":"it-is-difficult-to-even-walk-on-the-stairs-of-krishnanagar-shimla-news-c-19-sml1002-690821-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कृष्णानगर की सीढि़यों पर पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कृष्णानगर की सीढि़यों पर पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शहर के लोकल बस स्टैंड से कृष्णानगर जाने वाली सीढ़ियों की हालत खस्ता हो चुकी है। हालात ये हैं कि यहां से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार इन सीढ़ियों की मरम्मत कराने की मांग उठाई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
वाल्मीकि सभा के पूर्व महासचिव राजपाल ने बताया कि सीढ़ियों की खराब हालत के कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सीढ़ियों को पक्का और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए, ताकि कृष्णानगर में रहने वाले बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को आवाजाही में राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि रोजाना हजारों लोग इस रास्ते का उपयोग करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन इस समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद